Recent Posts

September 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अनूपपुर-शहडोल मुख्य मार्ग के किनारे ‘काले सोने’ का खेल! खुलेआम चल रही अवैध कोयला खदान, प्रशासन मौन?

1 min read
Spread the love

यशपाल जाट शहडोल अनुपपुर 

शहडोल जिले के अंतर्गत ग्राम बटुरा बिछिया से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। आरोप है कि गांव के आसपास खुलेआम अवैध कोयला खदान संचालित की जा रही है और प्रशासन सब कुछ देखकर भी मौन बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि गहरी-गहरी सुरंगें बनाकर धरती का सीना चीरते हुए ‘काला सोना’ निकाला जा रहा है। हैरत की बात यह है कि इन खतरनाक सुरंगों में कई मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। सुरक्षा के कोई इंतजाम दिखाई नहीं दे रहे हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहडोल जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की आंखों पर आखिर किसने पट्टी बांध रखी है? अनूपपुर जिले से लगे हुए ग्राम बटुरा बिछिया में इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस कथित अवैध कारोबार की जानकारी प्रशासन को नहीं है, यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही। क्षेत्र में यह सवाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इस अवैध खदान को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति या बड़े राजनीतिक संरक्षण के दम पर यह खेल जारी है?

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, या फिर ‘काले सोने’ का यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

फिलहाल इस मामले में संबंधित विभागों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। यदि प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त होती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp