रोगदा छेड़छाड़-मारपीट केस: FIR के 12 दिन बाद भी आरोपी फरार, SP दफ्तर के चक्कर काट रहा परिवार, अकलतरा पुलिस की नाकामी पर उठे सवाल
1 min read
जांजगीर-चांपा। अकलतरा : थाना क्षेत्र के ग्राम रोगदा में छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में FIR दर्ज हुए 12 दिन बीत गए, लेकिन आरोपी प्रकाश नोरगे व अन्य अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अकलतरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


क्या है मामला :
ग्राम रोगदा निवासी बिनु नोरगे ने 25/05/2026 को थाना अकलतरा में प्रकाश नोरगे एवं अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। FIR दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए।
12 दिन, गिरफ्तारी जीरो :
1. पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।
2. पीड़ित का आरोप: “आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं, पुलिस जानबूझकर नहीं पकड़ रही”।
3. आवेदक बिनु नोरगे रोज पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना अकलतरा के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा।
पुलिस का बयान vs हकीकत :
थाना प्रभारी का दावा है कि “आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
लेकिन जमीनी हकीकत :
12 दिन बाद भी कोई ठोस कदम/गिरफ्तारी नहीं।
ग्रामीणों में आक्रोश :
FIR के बाद भी आरोपियों के फरार रहने से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
Subscribe to my channel