जांजगीर-चांपा पुलिस कार्यालय में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार, एसपी कार्यालय स्टाफ को गाली-गलौज व धक्का-मुक्की का आरोप
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 02 जून 2026।
जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शासकीय कार्य में बाधा डालने, महिला कर्मी समेत स्टाफ को अश्लील गालियां देने और धक्का-मुक्की करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामला:
दिनांक 01 जून 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे पंकज कुमार चौबे (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा, एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने आवक-जावक शाखा में आवेदन देकर तुरंत पावती देने का दबाव बनाया। जब ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने आवेदन पढ़कर पावती देने की बात कही तो आरोपी भड़क गया।
आरोपी ने महिला कर्मी से कहा, “तुम मेरे आवेदन को पढ़ने वाली कौन होती हो, चुपचाप पावती दो।” मना करने पर वह और उग्र हो गया। आरोपी ने अश्लील गालियां देना शुरू कर दी और हंगामा करने लगा। मौके पर पहुंचे अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। साथ ही स्टाफ को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी।
पुलिस कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज कुमार चौबे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 405/2026 दर्ज किया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 221, 121(1), 132, 296, 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने कृत्य को स्वीकार कर लिया। आज उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:
• निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, कोतवाली)
• उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी
• प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी
• आरक्षक नितेश विश्वकर्मा,
• शंकर राजपूत,
• दिलीप सिंह,
• तोरन डहरिया
Subscribe to my channel