June 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

साप्ताहिक जनदर्शन में 91 आवेदन, कलेक्टर ने दिए समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 2 जून 2026 ।

जांजगीर-चांपा। — कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान कुल 91 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित मांगों और शिकायतों को लेकर प्राप्त हुए।

कलेक्टर महोबे ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जनदर्शन में प्रमुख रूप से पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन कराने जैसी समस्याएं सामने आईं।

कुछ प्रमुख आवेदन:

• तहसील सारागांव के ग्राम कोसमंदा निवासी श्री बलराम राठौर ने राशन कार्ड से संबंधित समस्या रखी।

• ग्राम देवरी निवासी राजकुमारी यादव ने सीमांकन कराने की मांग की।

• तहसील नवागढ़ के ग्राम उदयभांठा निवासी श्री अमित कुमार शर्मा ने कृषि भूमि के सामने से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत दर्ज कराई।

• तहसील पामगढ़ के ग्राम मुड़पार च निवासी खोलबहरी पटेल ने असंगठित कर्मकार मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना की राशि दिलाने का आवेदन दिया।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आवेदनों को लंबित नहीं रखा जाए और नियमित फॉलो-अप कर शिकायतकर्ताओं को यथाशीघ्र राहत दी जाए।

जनदर्शन कार्यक्रम में जिला प्रशासन की यह पहल आम नागरिकों के बीच काफी सराहनीय मानी जा रही है, क्योंकि इससे सीधे कलेक्टर स्तर पर अपनी समस्याएं रखने का मौका मिलता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp