चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 अवधूत आश्रम के पास 15 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर, उमस भरी गर्मी से ग्रामीण परेशान…!
1 min read

चित्रकूट की बड़ी खबर- विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत अवधूत आश्रम के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के लोगों को पिछले 15 दिनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लगा बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। बिजली न होने से पीने का पानी, पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय उमस और मच्छरों के प्रकोप के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं, पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है क्योंकि कई घरों में मोटर से पानी की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या लंबे समय से बनी हुई है।


Subscribe to my channel