मोहकमगढ़ ग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित
1 min read

चित्रकूट– 01 जून 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय एवं जिला आयुष विभाग, सतना के संयुक्त तत्वावधान तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित सेवा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आज चित्रकूट अंचल के मोहकमगढ़ ग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर सम्पन्न हुआ।
शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत 95, यूनानी चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत 32 तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत 32 रोगियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में विशेष रूप से चर्म रोग से पीड़ित रोगियों की संख्या अधिक रही।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा विभिन्न मौसमी एवं सामान्य रोगों से बचाव संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान की।
इस आयोजन की मुख्य अतिथि प्रो साधना चौरसिया, उप कुलसचिव (अकादमी) थी। प्रो नन्द लाल मिश्रा अधिष्ठाता कला एवं डॉ नरेंद्र कुमार पटेल जिला आयुष अधिकारी सतना विशिष्ट अतिथि रहे।विश्वविद्यालय रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार अरसिया और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर आयुष विभाग सतना और ग्रामोदय विश्वविद्यालय के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल, आंगनबाड़ी, सखी भी मौजूद रही। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel