जनहितैषी मुद्दों पर CJP को नैतिक समर्थन, लेकिन कांग्रेस में ही रहूंगा” — रोहित तिर्की
1 min read

पूरे देश की राजनीति के साथ धरमजयगढ़ क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों चर्चा का विषय बनी कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर युवा नेता रोहित तिर्की ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की सदस्यता नहीं ली है और न ही कांग्रेस पार्टी छोड़ी है।
रोहित तिर्की ने जारी बयान में कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और आगे भी कांग्रेस में रहकर ही कार्य करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि CJP द्वारा उठाए जा रहे कुछ मुद्दे, विशेषकर युवाओं के रोजगार, स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों का वे नैतिक रूप से समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है और यदि कोई संगठन इस विषय को गंभीरता से उठा रहा है तो उसका समर्थन करना गलत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका समर्थन व्यक्तिगत और नैतिक है, न कि राजनीतिक सदस्यता के रूप में।
रोहित तिर्की के इस बयान के बाद क्षेत्र में चल रही उन अटकलों पर विराम लग गया है जिनमें उनके कांग्रेस छोड़कर CJP में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दे क्षेत्रीय राजनीति का बड़ा केंद्र बन सकते हैं, और इसी कारण विभिन्न दलों एवं संगठनों के प्रति युवाओं का झुकाव भी देखने को मिल रहा है !
पूरे देश सहित धरमजयगढ़ क्षेत्र में इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर युवा नेता रोहित तिर्की ने एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस पार्टी में ही हैं और कांग्रेस नहीं छोड़ रहे, लेकिन CJP द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों और नीतियों का नैतिक समर्थन करते रहेंगे।
रोहित तिर्की ने कहा कि यदि देश के बेरोजगार युवाओं को “कॉकरोच” समझा या कहा जा रहा है, तो वे खुद भी उसी व्यवस्था के शिकार हैं और खुद को उस कथित “कॉकरोच वर्ग” का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा रोजगार, अवसर और व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनकी आवाज़ उठाना जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि यदि गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को “कॉकरोच” कहा जा रहा है, तो वे भी खुद को उसी श्रेणी में मानते हैं। उनके मुताबिक CJP जिन मुद्दों को उठा रही है, उनमें बेरोजगारी, युवाओं की उपेक्षा और आम लोगों की समस्याएं प्रमुख हैं, और इन्हीं कारणों से वे पार्टी की नीतियों और मुद्दों का समर्थन कर रहे हैं।
हालांकि रोहित तिर्की ने दोहराया कि उन्होंने CJP की सदस्यता नहीं ली है और न ही कांग्रेस छोड़ी है। उनका समर्थन केवल मुद्दों और जनहित के सवालों तक सीमित है।
उनके इस बयान के बाद क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। खासकर युवाओं के बीच रोजगार और व्यवस्था विरोधी मुद्दों को लेकर नई बहस छिड़ती दिखाई दे रही है।
Subscribe to my channel