May 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

हेलिकॉप्टर से अचानक उतरे CM साय, कोसला गांव में मचा सुशासन का तहलका! माँ कौसल्या माता के चरणों में झुके, पीपल के नीचे लगाई जन-चौपाल – ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 16 मई 2026।


जांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के तहत पूरे सरप्राइज मोड में नजर आए। बिना किसी पूर्व सूचना के हेलिकॉप्टर से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला पहुंचे। उनके आगमन से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया, जबकि ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर उन्हें ढेर सारा प्यार दिया।


मुख्यमंत्री सबसे पहले माँ कौसल्या माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पूरे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की।


इसके बाद पीपल के वृक्ष के नीचे खाट पर विराजमान होकर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ जन-चौपाल लगाई। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं, जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।


दौरे के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।


सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री के इन औचक दौरों का मकसद विकास योजनाओं की सच्ची प्रगति देखना और जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp