May 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सड़क हादसे में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार घायल, ओवरटेक के दौरान कार से भिड़ी बाइक !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार घायल हो गए। घटना नगर के बेरियर चौक के पास की बताई जा रही है, जहां उनकी बाइक एक अर्टिगा कार से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब अनिल सरकार बाइक से जा रहे थे और इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक सामने चल रही अर्टिगा कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
हादसे में घायल हुए अनिल सरकार को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी यह भी सामने आई है कि जिस अर्टिगा कार से दुर्घटना हुई, उसमें सवार लोग भी मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्था में सहयोग किया।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp