Recent Posts

May 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सड़क, बिजली, पानी और सफाई जैसी समस्याओं से जूझ रहा नगर, वार्डवासियों ने दी नगर पंचायत घेराव की चेतावनी !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – नगर पंचायत धरमजयगढ़ में सड़क, बिजली, पेयजल और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से बनी समस्याओं के समाधान नहीं होने से आमजन में भारी नाराजगी व्याप्त है। खासकर वार्ड क्रमांक 10 तेन्दुमार में लोगों का आक्रोश तेज हो गया है, जहां वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर लगातार उपेक्षा और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के कई हिस्सों में जर्जर सड़कें, पेयजल संकट, अव्यवस्थित बिजली व्यवस्था और बदहाल साफ-सफाई जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। बार-बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद हालात में कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं दे रहा। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग केवल आश्वासन देने तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।


वार्ड क्रमांक 10 तेन्दुमार के पार्षद हफिजउल्ला खान उर्फ दारा भाई ने भी नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नगर के कई वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल आवश्यक कदम उठाकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है।


इधर, लोगों ने शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार” की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े किए हैं। वार्डवासियों का कहना है कि पिछले वर्ष सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने सड़क, पानी, बिजली और अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन दिए थे, लेकिन आज तक अधिकांश मामलों का समाधान नहीं हो पाया। इससे लोगों में निराशा और असंतोष का माहौल है।


नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp