सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना और नोएडा स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी चेतु इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच छात्रों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता 11 मई 2026 को संपन्न हुआ।
एमओयू के तहत दोनों संस्थान मिलकर छात्रों के लिए इंडस्ट्रियल विजिट, गेस्ट लेक्चर, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, रिसर्च गतिविधियां, फैकल्टी डेवलपमेंट एवं प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेंगे। साथ ही कंपनी छात्रों को इंडस्ट्री की वर्तमान जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण और कोर्स सामग्री भी उपलब्ध कराएगी। समझौते के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को इंडस्ट्री ओरिएंटेड प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा। यह एमओयू एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा तथा आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा। एमओयू पर एकेएस विश्वविद्यालय की ओर से प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी बालेंद्र विश्वकर्मा तथा चेतु इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सीनियर टीम लीड जुनैद हनीफ ने हस्ताक्षर किए।