Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने फैजल खान एवं आकाश सिंह को किया जिला बदर

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 12 मई 2026।


जांजगीर-चांपा।  जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा के प्रतिवेदन पर फैजल खान एवं आकाश सिंह को जिला बदर किया है।


जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 में प्रदत्त शक्तियों एवं निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए फैजल खान, पिता स्व. चांद खान,  साकिन बरपाली चौक चांपा, थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा एवं आकाश सिंह पिता कृष्ण सिंह, साकिन भैंसो थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा को जांजगीर-चांपा जिला एवं सरहदी जिला सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, बालौदा बाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर बाहर चले जाने तथा 01 वर्ष की कालावधि तक प्रवेश नहीं करने के लिए आदेशित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp