May 12, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सीटीईटी सितंबर 2026 हेतु आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू, परीक्षा 6 सितंबर को होगी आयोजित

1 min read
Spread the love


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण के आयोजन को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार CTET सितंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा पेपर-I और पेपर-II दोनों के लिए आयोजित होगी।
सीबीएसई के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी तिथि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।
आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए 15 जून से 18 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। वहीं परीक्षा परिणाम अक्टूबर 2026 के अंत तक जारी किए जाने की संभावना जताई गई है।
सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक हुई तो परीक्षा 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को भी आयोजित की जा सकती है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र का आवंटन सीबीएसई द्वारा रैंडम आधार पर किया जाएगा और एक बार आवंटित शहर में किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। विस्तृत सूचना बुलेटिन, पात्रता, पाठ्यक्रम, परीक्षा शुल्क और अन्य जानकारी जल्द ही CTET की आधिकारिक वेबसाइट एवं CBSE वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp