Recent Posts

May 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका चांपा एवं ग्राम पंचायत तिलई में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,  छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी हुए शामिल,  नगर पालिका चांपा में 133 आवेदन एवं ग्राम पंचायत तिलई में 1106 आवेदन हुए प्राप्त, समस्याओं का हो रहा मौके पर समाधान,  विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों को सामग्रियों, चेक का किया गया वितरण, 7 मई को ग्राम पंचायत भिलाई में होगा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 06 मई 2026।



जांजगीर-चांपा।   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 1 रूद्रेश्वरशरण सिंह सामुदायिक भवन एवं जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत तिलई के शासकीय हाई स्कूल तिलई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, श्री आनंद मिरी, जनपद पंचायत सदस्यगण, सरपंच, पंचगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 1 रूद्रेश्वरशरण सिंह सामुदायिक भवन शिविर में वार्डाें क्र. 01 से 10 एवं 26, 27 कुल 12 वार्ड एवं तिलई कलस्टर में 19 ग्राम पंचायत तिलई, तरौद, आरसमेंटा, अमोरा, झलमला, पकरिया (झू.), रोगदा, सोनसरी, अर्जुनी, करूमहूॅ, परसदा (रें.), बनाहिल, लटिया, मुरलीडीह, रसेडा, तागा, पौना, अमरताल एवं किरारी ग्राम पंचायत शामिल हुए। शिविर में उपस्थिति अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, केसीसी ऋण, श्रम कार्ड, विद्यार्थियों को गणवेश, श्रवण बाधित यंत्र, खाद्य, आयुष्मान कार्ड, वय वदंन कार्ड, पोषण आहार कीट, ई रिक्शा, जाति, निवास प्रमाण पत्र, चश्मा, पेंशन प्रमाण पत्र, स्वसहायता समूहों की दीदियों को ऋण सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्रियों, चेक का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका चांपा में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत तिलई में कुल 1106 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 1069 मांग एवं 37 शिकायत से संबंधित है।


छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। सभी अधिकारी आपके द्वार पर उपस्थित हैं, इसलिए अपनी शिकायतों एवं मांगों का पंजीयन कराएं, ताकि उनका शीघ्र निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं चौपाल लगाकर लोगों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याएं जान रहे हैं और समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से पाम ऑयल की खेती अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि शासन इसके लिए आवश्यक सुविधाएं एवं प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु शिविरों में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त करें। बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से भी प्रशासन को अवगत कराएं। उपस्थित अधिकारियों द्वारा पारदर्शी एवं त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, इसलिए आमजन इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। थे


जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं एवं उनका निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक दी जा रही है, जिससे आमजन योजनाओं का लाभ उठा सकें। शासन की मंशा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। गांवों का विकास ही विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि “सुशासन तिहार” का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का पारदर्शी, सरल और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आम नागरिकों की शिकायतों और मांगों का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है, ताकि लोगों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों के माध्यम से प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हों और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। इस दौरान खनिज विकास निगम के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

7 मई को ग्राम पंचायत भिलाई में होगा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन


      सुशासन तिहार 2026 के तहत 7 मई को जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत भिलाई के शासकीय पूर्व माधमिक शाला भिलाई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन होगा। भिलाई कलस्टर में कुल 23 ग्राम पंचायत शामिल होंगे। जिनमें ग्राम पंचायत भिलाई, चारपारा, बछौद, ढोरला, नवापारा-ब, महुदा-ब, जुनाडीह, बुड़गहन, पनोरा, बिरगहनी-ब, कोरबी, डोंगरी, सोनबरसा, कुरमा, हरदीविशाल, नवापारा-ख, खिसोरा, बगडबरी, जावलपुर, झपेली, रसौटा, पोंच, दहकोनी ग्राम पंचायत है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp