Recent Posts

June 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कांग्रेस नेता करतार सिंह के संरक्षण में अवैध बर्फ फैक्ट्री! आमजन की सेहत से खिलवाड़

1 min read
Spread the love

शांतिनगर में बिना लाइसेंस चल रही केजीएन बर्फ फैक्ट्री, पत्रकार को दी गई धमकी का आरोप

अनूपपुर | 

जिला मुख्यालय अनूपपुर के शांतिनगर क्षेत्र में संचालित “केजीएन बर्फ फैक्ट्री” को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोप है कि यह फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस, पंजीयन और आवश्यक दस्तावेजों के अवैध रूप से संचालित की जा रही है, जिससे आमजन की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री के पास न तो कोई वैध संचालन लाइसेंस है और न ही जीएसटी पंजीयन, इसके बावजूद यहां बड़े पैमाने पर बर्फ का निर्माण कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता करतार सिंह के संरक्षण का आरोप सामने आया है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब स्थानीय पत्रकारों द्वारा फैक्ट्री की सच्चाई उजागर करने के लिए वीडियो बनाया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कांग्रेस नेता करतार सिंह द्वारा पत्रकार को धमकी दी गई, जिससे न केवल प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हुए हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी चोट पहुंची है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में बिना किसी मानक और गुणवत्ता जांच के बर्फ तैयार की जा रही है, जो सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। बावजूद इसके, अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

बड़े सवाल:

क्या प्रशासन अवैध फैक्ट्री पर कार्रवाई करेगा?

क्या कांग्रेस नेता करतार सिंह पर लगे आरोपों की जांच होगी?

क्या आमजन की सेहत से हो रहे इस खिलवाड़ पर रोक लगेगी?

फिलहाल, जिला प्रशासन की चुप्पी इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है और जनता कार्रवाई की प्रतीक्षा में है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp