April 10, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

इंतजार खत्म: ‘देवरानी-जेठानी’ के रिश्तों और पारिवारिक भावनाओं से सजी फिल्म रिलीज को तैयार

1 min read
Spread the love

फैमिली स्टार जय यादव की मुख्य भूमिका, खट्टे-मीठे रिश्तों पर आधारित फिल्म 11 अप्रैल को होगी रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में रही पारिवारिक फिल्म “देवरानी VS जेठानी” अब दर्शकों के बीच आने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म देवरानी-जेठानी के खट्टे-मीठे रिश्तों, पारिवारिक तकरार और दो भाइयों के गहरे जज्बातों को बेहद भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत करती है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें फैमिली स्टार जय यादव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी दमदार एक्टिंग और पारिवारिक फिल्मों में पहचान दर्शकों को खासा आकर्षित कर रही है। उनके साथ अन्य कलाकारों ने भी अपने किरदारों को जीवंत बनाने का प्रयास किया है। फिल्म का पोस्टर और प्रचार सामग्री सामने आने के बाद से ही दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है।

कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह छोटे-छोटे मतभेद रिश्तों में दरार पैदा कर देते हैं, लेकिन प्रेम, समझ और त्याग से वही रिश्ते फिर मजबूत हो सकते हैं। फिल्म 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे AS Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी, जिससे दर्शक घर बैठे इस पारिवारिक फिल्म का आनंद ले सकेंगे।फिल्म का निर्माण महेश उपाध्याय एवं शहजाद शेख द्वारा किया गया है, जबकि निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है।निर्माण में SRV Production House एवं Saif Creation का सहयोग रहा है। फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी और समाज में रिश्तों की अहमियत का संदेश देगी। कुल मिलाकर “देवरानी VS जेठानी” एक ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजन के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों की मिठास को दर्शकों तक पहुंचाने का काम करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp