August 31, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

रितेश भारद्वाज का प्रयास आवासीय विद्यालय पाटन (दुर्ग) में चयन

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 31 अगस्त 2026। विकास खण्ड पामगढ़ अंतर्गत ग्राम उरैहा-चण्डीपारा के होनहार विद्यार्थी रितेश भारद्वाज का प्रयास आवासीय विद्यालय, पाटन (दुर्ग) में चयन होने पर परिवार, शिक्षकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

रितेश ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बलबूते पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनके चयन पर परिजनों, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रितेश भारद्वाज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के निरंतर सहयोग और प्रेरणा को दिया। उनका यह चयन क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।

समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से रितेश भारद्वाज को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp