April 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

रायगढ़ क्षेत्र में नई परियोजनाओं को गति देने की तैयारी, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड के रायगढ़ क्षेत्र में कोयला उत्पादन को और अधिक गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र की तीन नई परियोजनाओं—दुर्गापुर, पेलमा तथा पोरडा -चिमटापानी में पदस्थापना के लिए कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी सूचना के अनुसार छाल, बरौद-बिजारी, जामपाली उपक्षेत्रों सहित क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अवसर दिया गया है कि वे अपनी इच्छानुसार इन नई परियोजनाओं में पदस्थापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कर्मचारियों को अपना नाम, पदनाम, कर्मचारी क्रमांक और निवास पता उल्लेखित कर संबंधित उपक्षेत्रीय प्रबंधक के समक्ष शीघ्र आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी इस पहल को कर्मचारियों के लिए एक बेहतर अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जहां वे अपनी पसंद के अनुसार नई परियोजनाओं में कार्य करने का विकल्प चुन सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp