March 30, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आईएफडब्लूजे बैठक की सफलता पर पदाधिकारियों की सराहना   डॉ. सुनील चौरसिया ने दी बधाई

1 min read
Spread the love

राहुल राणा, विजय ऊरमालिया सहित शहडोल संभाग टीम की मेहनत से भव्य आयोजन सफल

अनूपपुर/शहडोल। यशपाल जाट 

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (ifwj) की 144वीं अंतरराष्ट्रीय दो दिवसीय बैठक के सफल आयोजन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की व्यापक सराहना की जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार, वर्तमान में नगर परिषद डुमरकछार के अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

सुनील चौरसिया ने विशेष रूप से राहुल राणा, विजय ऊरमालिया, शैलेंद्र तिवारी, रामबाबू चौबे, राजनारायण द्विवेदी एवं यशपाल जाट के योगदान को सराहते हुए कहा कि इन सभी ने शहडोल संभाग में संगठन को मजबूत करने और इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप यह आयोजन ऐतिहासिक और सफल बन सका। उन्होंने इसे मां नर्मदा की असीम कृपा का परिणाम बताते हुए कहा कि इस आयोजन में देशभर से आए Ifwj के सदस्य एवं पत्रकार साथियों को मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकार एकता को मजबूत करते हैं और संगठन को नई दिशा प्रदान करते हैं। शहडोल संभाग की टीम ने जिस समर्पण और मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाया, वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।

अंत में उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp