March 29, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

राम भैया बने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी सदस्य

1 min read
Spread the love

अमरकंटक में राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान घोषणा, पत्रकारों ने दी बधाई

अनूपपुर/अमरकंटक, 29 मार्च।

यशपाल जाट अनुपपुर 

सर्वोच्च सत्ता हिंदी दैनिक के समूह संपादक एवं अनूपपुर जिले में बेबाक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचान बनाने वाले रामबाबू चौबे ‘राम भैया’ को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

यह घोषणा मां नर्मदा के पावन उद्गम स्थल अमरकंटक में आयोजित महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव, मध्यप्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम एवं संगठन प्रभारी राहुल राणा द्वारा जैसे ही रामबाबू चौबे के नाम की घोषणा की गई, वहां उपस्थित देश के 20 राज्यों से आए पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर रामबाबू चौबे को संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर उपस्थित पत्रकारों ने उनका स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में शहडोल संभाग अध्यक्ष विजय उर्मिलिया, जिला अध्यक्ष राज नारायण द्विवेदी, अमरकंटक के वरिष्ठ पत्रकार श्रवण, उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, विपुल बर्मन सहित अनूपपुर के यशपाल जाट, जैतहरी के उमेश पत्रिक, कोतमा क्षेत्र के सुशील सोनी, अनिल गुप्ता, सुनील सोनी, श्याम तिवारी, उमा तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, साबिर अली, मदन चौधरी, बिजुरी से तीरथ प्रसाद मिश्रा, जावेद अहमद, सोनू मिश्रा, राकेश चंद्र, चंद्रिका प्रसाद, हिमांशु पासी, दिवाकर विश्वकर्मा, दिनेश केवट सहित जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, पुष्पराजगढ़ के आशीष सेन, सुनील गुप्ता, पूरन चंदेल, डॉ. प्रमोद राजन सिंह सहित सभी उपस्थित पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने रामबाबू चौबे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

राम भैया की इस नियुक्ति को जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है, जिससे न केवल अनूपपुर बल्कि पूरे क्षेत्र की पत्रकारिता को नई पहचान और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp