धरमजयगढ़ में एचपी गैस एजेंसी पर सिलेंडर वितरण के दौरान बढ़ी भीड़ !
1 min read

धरमजयगढ़ – बुधवार सुबह जैसे ही क्षेत्र में यह सूचना फैली कि एचपी गैस एजेंसी पर सिलेंडर से भरी गाड़ी पहुंच गई है, बड़ी संख्या में उपभोक्ता वहां पहुंचने लगे। कुछ ही समय में एजेंसी परिसर के बाहर लंबी कतार लग गई।
भीड़ बढ़ने के साथ ही व्यवस्था प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी तथा धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी देखने को मिली। सिलेंडर लेने की जल्दबाजी में लोग अपनी बारी को लेकर आगे बढ़ने लगे, जिससे असुविधा का माहौल बन गया।
हालांकि बाद में स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वितरण व्यवस्था को और बेहतर ढंग से संचालित किया जाए और पर्याप्त प्रबंधन किया जाए, तो ऐसी स्थितियों से बचा जा सकता है।
Subscribe to my channel