February 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

इंग्लैंड के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन मरीजों को प्रदान कर रहे अपनी सेवाएं

1 min read
Spread the love

आरोग्यधाम में कटे-फटें होंठ, तालू एवं बर्न केसों की हो रही निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी

छत्तीसगढ़ एवं इंग्लैंड के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन मरीजों को प्रदान कर रहे अपनी सेवाएं

चित्रकूट- कटे-फटे होठ, तालू एवं हाइपोस्पेडिया की सर्जरी की सुविधा के साथ दीनदयाल शोथ संस्थान के आरोग्यधाम परिसर में दन्त चिकित्सा इकाई द्वारा सेवा यूके के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कटे-फटें होंठ, तालू, हाइपोस्पेडिया एवं बर्न केसों की प्लास्टिक सर्जरी हो रही है। जिन मरीजों का पंजीयन हुआ है उन सभी का परामर्श के बाद शिविर में निशुल्क सर्जरी की जा रही है।

दीनदयाल शोध संस्थान की अपील पर उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के आसपास के 101 ग्रामीणों ने पीड़ित बच्चों एवं युवाओं का परामर्श व उपचार के लिए आरोग्य धाम में पंजीयन कराया, जिसमें से अभी 21 मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है।

आरोग्यधाम दंत चिकित्सा विभाग के प्रभारी डाॅ वरुण गुप्ता ने बताया कि आरोग्यधाम के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा वरिष्ठ सर्जनों की टीम के सहयोग से इस वर्ष भी 19 फरवरी से 23 फरवरी तक विशाल प्लास्टिक सर्जरी शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में कटे-फटें होंठ, तालू, बर्न एवं हाइपोस्पेडिया के मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जनों एवं उनकी टीम के द्वारा की जा रही है। मरीजों के लिए पंजीयन से लेकर संपूर्ण उपचार एवं डिस्चार्ज तक सारी व्यवस्थाएं पूर्णतः निशुल्क प्रदान की गई हैं।

शिविर में गरीब परिवारों के लिए होने वाली प्लास्टिक सर्जरी जीवन बदलने वाली साबित होती है और उन्हें बिना किसी भेदभाव व संकोच के सामान्य समाज में एकीकृत होने का अवसर देती है।

इंग्लैंड से डॉ नरेश शर्मा वरिष्ठ सर्जन एवं निदेशक दन्त चिकित्सा दीनदयाल शोध संस्थान ने बताया कि जन्मजात दोषों, चोटों या बीमारियों के कारण कटे फ़टे क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है जिससे शरीर के अंगों के कार्यप्रणाली को पुनः ठीक करके उसे बहाल किया जा सके और मरीज के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करके उसके आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सके इससे उसके आत्म सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस वर्ष क्लेप्ट लिप, बर्न एवं हाइपोस्पेडिया के अतिरिक्त क्लेप्ट प्लेटेड, स्कर करेक्शन, बर्न कन्ट्रेक्चर, सिन्डेक्टली मरीजों को भी चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp