February 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में जननेता रोशन लाल अग्रवाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – जननेता स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके जनसेवा से जुड़े कार्यों को स्मरण किया।


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय अग्रवाल ने कहा कि स्व. रोशन लाल अग्रवाल अपनी स्पष्टवादी सोच, बेबाक वक्तव्य और आमजन के बीच रहकर कार्य करने की कार्यशैली के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी।


किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने कहा कि स्व. अग्रवाल ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज को बुलंद किया और जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर संघर्ष किया। वे हर वर्ग के हितों के लिए समर्पित जुझारू जननेता थे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू ने संगठनात्मक दृष्टि से उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया, वहीं युवा नेता नीरज अग्रवाल ने युवाओं को दिशा देने वाले उनके मार्गदर्शक व्यक्तित्व को याद किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम पटेल, जगदीश सरकार, भगवान सिंह, मुकेश अग्रवाल, समय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, शिवहरी जिंदल, विजय यादव, राजू ठाकुर, सुरेश राठिया, संतोष सारथी, प्रवीण श्रीवास्तव, विकास शुक्ला, टीकाराम पटेल (जबगा), नियमित शाखा के अनेक स्वयंसेवक , युसूफ छाया, पत्रकार बंधु सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।
सभा के अंत में उपस्थितजनों ने स्व. रोशन लाल अग्रवाल को एक समर्पित जनसेवक और प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp