एकेएस विवि के सह प्राध्यापक को पीएचडी की उपाधि
1 min read
सतना।
एकेएस विश्वविद्यालय ने खनन अभियांत्रिकी विषय में श्री प्रफुल्ल चंद्र तिवारी, सह प्राध्यापक, को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने अपना शोध कार्य “कोल मापदंड शैलों के यांत्रिक गुण एवं विफलता विशेषताएँ: लोअर गोंडवाना बेसिन” विषय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
यह शोध कार्य डॉ. बी. के. मिश्रा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध के निष्कर्ष खनन सुरक्षा, शैल यांत्रिकी तथा कोयला खनन क्षेत्रों में संभावित जोखिमों के आकलन एवं रोकथाम के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।
श्री तिवारी की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर एकेएस विश्वविद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to my channel