Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

शिकायत पर नये सिरे से होगी जांच ! तय समय-सीमा में रिपोर्ट के निर्देश , मामला ग्राम पंचायत उद उदा में कथित वित्तीय अनियमितता का !

1 min read
Spread the love

पूर्व जांच पर उठे सवालों के बीच प्रशासन की नई कार्रवाई –
धरमजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उडुद्दा से जुड़ी वित्तीय प्रक्रिया को लेकर की गई शिकायत पर अब प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई सामने आई है। कलेक्टर रायगढ़ के पत्र के संदर्भ में जनपद पंचायत कार्यालय धरमजयगढ़ द्वारा मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत में यह तथ्य सामने लाया गया है कि तत्कालीन पंचायत सचिव द्वारा पंचायत खाते से बिना विधिवत प्रभार राशि आहरित किए जाने की बात कही गई है। शिकायत को गंभीर मानते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सहायक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, उपयंत्री तथा सहायक विकास विस्तार अधिकारी को शामिल करते हुए जांच दल गठित किया गया है।
जारी आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि जांच दल द्वारा शिकायत से संबंधित सभी बिंदुओं की परीक्षणपूर्वक जांच करते हुए निर्धारित तिथि तक विस्तृत प्रतिवेदन जनपद पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़, जिला पंचायत रायगढ़ सहित संबंधित अधिकारियों एवं पक्षकारों को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इस प्रकरण में जांच प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां सामने आई थीं और निष्पक्षता व पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए गए थे। ऐसे में प्रशासन द्वारा पुनः जांच के निर्देश दिए जाने को मामले की गंभीरता और पंचायतों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अब निगाहें तय समय-सीमा में प्रस्तुत होने वाली जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे ग्राम पंचायत उडुद्दा से जुड़े इस प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद की जा रही है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp