October 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के एमबीए छात्र शुभम दुबे का प्रतिष्ठित कंपनी में चयन।

Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के प्रबंधन संकाय के एमबीए (सत्र 2026) के प्रतिभाशाली छात्र शुभम दुबे ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। शुभम का चयन देश की प्रतिष्ठित खनन एवं औद्योगिक सेवा क्षेत्र की कंपनी जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड” में जूनियर ऑफिसर – मानव संसाधन (एचआर) पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति कोलकाता में होगी तथा उन्हें 5.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त होगा।
चयन प्रक्रिया के दौरान शुभम दुबे ने अपने विषय ज्ञान, आत्मविश्वास और सरल संवाद शैली से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत के साथ-साथ विश्वविद्यालय में मिले व्यवहारिक प्रशिक्षण का भी परिणाम मानी जा रही है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रोफेसर बी. ए. चोपडे, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने शुभम दुबे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शुभम की यह सफलता विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि ए.के.एस. विश्वविद्यालय शुरू से ही छात्रों को रोजगारोन्मुख शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। शुभम दुबे का चयन इन्हीं प्रयासों का सशक्त उदाहरण है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp