Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

77वें गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए उपनिरीक्षक अजय अहिरवार सम्मानित

1 min read
Spread the love

सतना।
26 जनवरी को देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सतना जिले के सिंहपुर थाना में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ उपनिरीक्षक अजय अहिरवार को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान सतना पुलिस ग्राउंड में आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान सतना जिले के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह की अनुशंसा पर तथा सतना कलेक्टर की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

उपनिरीक्षक अजय अहिरवार ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण तथा आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इन्हीं कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। उपनिरीक्षक अजय अहिरवार को यह सम्मान मिलने से संपूर्ण पुलिस विभाग में उत्साह और गर्व का माहौल है। यह सम्मान सतना पुलिस की कार्यकुशलता, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp