राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं को दिलाई गई शपथ आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को मेरा युवा भारत महाराजगंज (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान मेरा युवा भारत के युवा मंडलों को मतदाता जागरूकता का शपथ दिलाया गया,जिसमें वि खण्ड फरेंदा के 20 युवा मंडल के युवाओं को शपथ दिलाया गया तथा साइकिल रैली निकाली गई,जिसमें मुख्य रूप से मथुरानगर,सिधवारी,अल्हड़ महादेवा,गोपालपुर शाह,पिपरा विशंभरपुर,ओढ़वलिया,निर्मम पूर्वी,आदि युवा मंडल के युवाओं ने भाग लिया कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मंडल अध्यक्ष हृदेश कुमार यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र,कृष्ण कुमार,रविन्द्र भारती,मुकेश,संजय,श्रीकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।