March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस.विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों का कैंपस चयन।

1 min read
Spread the love


सतना।  ए.के.एस. विश्वविद्यालय में सुदृढ़ नेतृत्व, सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण और निरंतर सक्रिय कैंपस गतिविधियों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। गुरुग्राम स्थित लीप इन्फ्रासिस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित परिसर चयन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के बी.टेक 2026 बैच के 10 विद्यार्थियों का चयन सहायक अभिकल्प अभियंता पद के लिए किया गया है। इस चयन में सिविल इंजीनियरिंग के 3 तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 7 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। चयनित छात्रों को कंपनी के ट्रैक्शन, पावर सप्लाई, सिविल एवं अलाइनमेंट जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी विभागों में कार्य करने का अवसर मिलेगा। सभी चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति गुरुग्राम में की जाएगी।
सिविल इंजीनियरिंग से चयनित विद्यार्थी हैं — सत्यम कुशवाहा, सत्यम कश्यप और सागर गुप्ता, जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से जाफर सादिक, ऋषिराज कुशवाहा, निखिल पटेल, राहुल सिंगरौल, कुलदीप रजक एवं नवनीत सिंह का चयन हुआ है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर श्री अनंत कुमार सोनी का दूरदर्शी और प्रभावशाली नेतृत्व प्रमुख रूप से  है। वह विद्यार्थियों व शिक्षकों से सतत संवाद के लिए जाने जाते हैं। उनकी सक्रिय उपस्थिति ने कैंपस में ऊर्जा,अनुशासन और निरंतर गतिशीलता बनाए रखी है, जिससे शैक्षणिक एवं प्लेसमेंट गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी.ए. चोपडे, प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन तथा प्रोफेसर आर.एस. त्रिपाठी के अकादमिक मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने उद्योग-उन्मुख शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और गुणवत्ता-आधारित मूल्यांकन प्रणाली को सुदृढ़ किया है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह सफल परिसर चयन है।
प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रमुख श्री बालेंद्र विश्वकर्मा एवं नियोजन समन्वयक श्री शिवांश मिश्रा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षित करना नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उद्योगों के लिए पूर्णतः सक्षम बनाना है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि इस प्रकार के सफल परिसर चयन ए.के.एस. विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय, सशक्त और अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp