खस्ताहाल सड़क: पत्थलगांव-डूडुगजोर-शिवपुर मार्ग बना ‘हादसों का सबब’
1 min read
पत्थलगांव: पत्थलगांव से दुदंझोर गाला शिवपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग वर्तमान में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। क्षेत्र की यह महत्वपूर्ण सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
गड्ढों में तब्दील हुई सड़क

सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि डामर का नामोनिशान मिट चुका है और पूरी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। आलम यह है कि वाहन चालकों को यह समझ नहीं आता कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
बरसात ने बढ़ाई मुसीबत

मानसून की शुरुआत के साथ ही इस मार्ग पर खतरों का ग्राफ और बढ़ गया है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे आए दिन दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। और बड़े-बड़े गड्ढे की की वजह से भारी वाहनों के नीचे आने की प्रबल संभावना बनी हुई है।
प्रशासन से गुहार

क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग का जल्द से जल्द डामरीकरण या उचित मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके। सड़क के इस खस्ताहाल को देखकर क्षेत्र के युवा नेता अजय राजपूत द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन को इस रोड की स्थिति की जानकारी होते हुए भी विभाग के कर्मचारी आज तक रोड की स्थिति का ना ही मुआयना करना और ना ही किसी प्रकार की मरम्मत कार्य पर ध्यान दिया है जिससे गाला बूढ़ाडांड शिवपुर दुडूंगजोर क्षेत्र के आमजन सड़क की स्थिति से नाखुश होकर विभाग एवं शासन प्रशासन के मौन रवैए से कोसते नजर आ रहे हैं,
Subscribe to my channel