Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ में होगा पहला पूर्व छात्र–छात्रा मिलन समारोह

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ में विद्यालय के इतिहास में पहली बार पूर्व छात्र–छात्रा मिलन समारोह  का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शुक्रवार, 2 जनवरी को सुबह 11:30 बजे विद्यालय परिसर में होगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय से जुड़े पूर्व विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर एकत्र कर उन्हें फिर से आपस में जोड़ना, पुरानी यादों को ताज़ा करना तथा विद्यालय की शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों का सामूहिक रूप से उत्सव मनाना है।


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह मिलन समारोह न केवल पूर्व विद्यार्थियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करेगा, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों के पूर्व छात्र–छात्राओं की सहभागिता रहने की संभावना है।
विद्यालय प्रबंधन  ने सभी पूर्व छात्र–छात्राओं से इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp