Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह राठिया का निधन , क्षेत्र में शोक की लहर !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ क्षेत्र के भवरखोल–गवरघुटरी निवासी, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता 73 वर्षीय प्रेम सिंह राठिया का 31 दिसंबर की देर रात हृदयघात से निधन हो गया। वे उपचार के दौरान कोरबा के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय प्रेम सिंह राठिया


स्व. राठिया पूर्व में कांग्रेस से भी जुड़े रहे तथा पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी सहयोगी माने जाते थे। उनके निधन पर परिजनों, इष्ट मित्रों, राजनीतिक साथियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp