March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का बड़ा ऐलान

1 min read
Spread the love

29 से 31 दिसंबर तक रहेगा जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन

अंबिकापुर।

संभाग ब्यूरो दुर्गा गुप्ता 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। फेडरेशन द्वारा जारी अपील के अनुसार 29 से 31 दिसंबर 2025 तक प्रदेशभर में जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन “मोदी की गारंटी लागू करो” अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।

फेडरेशन ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन विसंगतियों, पदोन्नति में देरी और विभिन्न सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। शासन द्वारा किए गए वादों के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। इसी कारण आंदोलन के तीसरे चरण में निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया गया है।

प्रमुख 11 सूत्रीय मांगें

फेडरेशन द्वारा जारी मांगों में प्रमुख रूप से—

केंद्र के समान राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) दिया जाए।

डीए एरियर की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए।

सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।

विभिन्न विभागों में वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।

प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करते हुए पदोन्नति का लाभ दिया जाए।

नगर निकाय कर्मचारियों को नियमित वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति मिले।

अनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिलता लाई जाए।

कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए।

300 दिन का अर्जित अवकाश नकदीकरण किया जाए।

दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति बने।

सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए।

फेडरेशन ने सभी जिलों के कर्मचारी-अधिकारियों से अपील की है कि वे 29 से 31 दिसंबर तक सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में भाग लें। जिला मुख्यालयों सहित ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

“आइए, संगठित होकर एक मजबूत संदेश दें— वादा निभाओ, गारंटी लागू करो।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp