मनरेगा के तहत केवलारी जनपद की ग्राम पंचायत लोपा में ‘शंकर मढिया’ आजीविका स्व-सहायता समूह ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया पहला कार्य
1 min read

केवलारी (सिवनी)। शासन की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत केवलारी के ग्राम पंचायत लोपा के ग्राम बिछुआ में शंकर मढिया आजीविका स्व-सहायता समूह’ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। समूह ने अपना पहला कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर केवलारी को आजीविका और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

कार्य की सफलता में मुख्य योगदान:
यह कार्य समूह की अध्यक्ष/सदस्य श्रीमती अर्चना रजक के नेतृत्व में पूरा किया गया। इस दौरान भुगतान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन ग्राम पंचायत सचिव महोदय श्री द्वारका प्रसाद डहरिया द्वारा किया गया। तथा ग्राम पंचायत सरपंच महोदया प्रीता डहरिया रही।
टीम का मिला अमूल्य मार्गदर्शन:
इस सफलता के पीछे एक पूरी टीम का एकजुट प्रयास और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा। संपूर्ण कार्य आदरणीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रीमती प्रांजल पाठक जी एवं सहायक परियोजना अधिकारी (APO) महोदया श्रीमती दुर्गा कुमरे जी के कुशल मार्गदर्शन में, मनरेगा की समर्पित टीम के सहयोग से, सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
सराहनीय सहयोग देने वाले अधिकारी:
श्री सचिन डहरवाल जी: अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ)
श्री अजय पारधी जी: एस.आर.एल.एम. के ब्लॉक समन्वयक
श्री सी.आर. मरावी जी एवं केवलारी की मनरेगा टीम सदस्य

💡 ग्राम रोजगार सहायक निधी ठाकुर एवं कृषि सखी ममता रजक ने भी इस कार्य को अंजाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मनरेगा और एसआरएलएम टीम के निरंतर प्रयास और मार्गदर्शन से, एक बगिया मां के नाम समूह ने केवलारी जनपद पंचायत की एक बगिया माँ के नाम की यह प्रथम यूनिट सुनिश्चित सफलता पूर्वक पूर्ण कराई। यह उपलब्धि न केवल समूह की महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग खोलेगी, बल्कि क्षेत्र के अन्य समूहों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
उद्घघोष समय न्यूज़
जिला ब्यूरो चीफ
प्रभात ठाकुर
Subscribe to my channel