प्रेस नोट
1 min read
महराजगंज पुलिस दिनांक-26.11.2025

संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ कराते हुए शपथ दिलाई गई।
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी को सचेत और समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक न्याय का आधार है और प्रत्येक नागरिक तथा पुलिस कर्मी का यह दायित्व है कि वे संविधान की भावना के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा करने तथा संवैधानिक दायित्वों का पालन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel