October 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग में सुसंस्कृत एवं गरिमामयी फ्रेशर समारोह सम्पन्न।

1 min read
Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागतार्थ भव्य एवं सुसंस्कृत फ्रेशर समारोह “आरंभ” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल नए विद्यार्थियों को विभागीय वातावरण से परिचित कराने का माध्यम बना, बल्कि उनके उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन भी रहा।

कार्यक्रम का संपूर्ण वातावरण सांस्कृतिक समृद्धि, सौहार्द और अनुशासनपूर्ण गरिमा से परिपूर्ण रहा।समारोह के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विशिष्ट उपाधियों से सम्मानित किया गया। प्रबंधन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में सूरज दहिया को मिस्टर फ्रेशर तथा उदिता बनर्जी को मिस फ्रेशर घोषित किया गया। प्रबंधन स्नातकोत्तर पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन में अतुल साकेत को मिस्टर फ्रेशर का सम्मान प्रदान किया गया।

प्रबंधन स्नातकोत्तर लॉजिस्टिक,आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन तथा उत्पाद एवं संचालन प्रबंधन में शिवम भदोलिया को मिस्टर फ्रेशर तथा अंजलि मिश्रा को मिस फ्रेशर की उपाधि प्राप्त हुई। इसी क्रम में मिस्टर पार्टी का सम्मान शैलेश दहिया को तथा मिस पार्टी का सम्मान मानसी गुप्ता को प्रदान किया गया।समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के निदेशक अमित सोनी, कुलपति बी.ए. चोपडे, डॉ. हर्षवर्धन, अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष डॉ. कौशिक मुखर्जी,प्रो.जी.सी.मिश्रा,डॉ. प्रदीप चौरसिया,डॉ.सीमा द्विवेदी,डॉ.प्रकाश कुमार सेन, शीनू शुक्ला,प्रमोद द्विवेदी,
डॉ. अनुराग सिंह परिहार, श्री कृष्ण मिश्रा,आकाश गुप्ता, अंकित गर्ग तथा मोहित कुमार श्रीवास्तव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp