*भारतीय तैलिक साहू राठौर महाराजगंज की बैठक संपन्नरामकुन्दन गुप्ता बने नौतनवा ब्लॉक अध्यक्ष*
1 min read
महराजगंज, रविवार। सोनौली नगर में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा से सम्बद्ध साहू तैलिक कल्याण समिति, महाराजगंज की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में रामकुन्दन गुप्ता को नौतनवा ब्लॉक अध्यक्ष, सुशील गुप्ता को नौतनवा नगर अध्यक्ष तथा अशोक गुप्ता को नौतनवा ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने की, जबकि संचालन गोविंद गुप्ता ने किया।
जिलाध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी 5 अक्टूबर को निचलौल में होने वाली जन अधिकार महारैली में नौतनवा से बड़ी संख्या में भागीदारी होनी चाहिए। जिलासंयोजक लालजी गुप्ता ने कहा कि संगठन की ताकत आपकी मेहनत से और अधिक मजबूत होगी।
किसान यूनियन नेता व पूर्व विधायक प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए वे हमेशा तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज को पीछे खींचने वालों से सावधान रहना चाहिए।
जिलामहामंत्री ने भी संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए 5 अक्टूबर की महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। वहीं नीरज तैलिक बंशी ने कहा कि “हम किसी के पिछलग्गू नहीं बनेंगे। आपका एक दिन का त्याग और मेहनत रंग लाएगा।”
बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से नंदकिशोर गुप्ता, रामप्रीत गुप्ता, नीरज गुप्ता, मनोज गुप्ता, विजय, निखिलेश, विष्णु मोहन, अनिल, चन्द्रजीत, अशोक कुमार, सुरेंद्र, सुग्रीव गुप्ता, आशीष गुप्ता, सूरज, धनई, अमित गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें*
उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇
https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd
Subscribe to my channel