March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अनुभूति फाउंडेशन परिवार द्वारा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था

1 min read
Spread the love

सतना भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कहा अनुभति फाउंडेशन जैसा नाम है वैसा काम गर्मी के मौसम में प्यासे पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से अनुभूति फाउंडेशन परिवार ने एक सराहनीय पहल की है। संगठन के सदस्यों ने अमृत पार्क में पेड़ों पर सकोरे टांगकर उनमें पानी भरा, ताकि पक्षी आसानी से पानी पी सकें। सिर्फ पार्क में ही नहीं, फाउंडेशन के सदस्यों ने यह संकल्प भी लिया कि वे अपने-अपने घरों की छतों और बाहर स्थानों पर भी सकोरे में पानी भरकर रखेंगे, जिससे स्थानीय पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके। यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दर्शाती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी परिचायक है।

अनुभूति फाउंडेशन का पर्यावरण व जीव संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास-योगेश ताम्रकार

पर्यावरण और जीव संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय अनुभूति फाउंडेशन ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। संस्था ने अमृत पार्क, सतना में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु नाद एवं सकोरे वितरित किए। गर्मियों के मौसम में पशु-पक्षियों को जल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।
इस अवसर पर योगेश ताम्रकार ने कहा, “यह एक अत्यंत पुनीत कार्य है। हमें चाहिए कि हम अपने घरों के बाहर बड़े सकोरे रखें, जिससे कॉलोनियों में रहने वाले पशु-पक्षियों को भी पानी उपलब्ध हो सके।”
अनुभूति फाउंडेशन पूर्व से ही वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय रहा है। अब संस्था ने पशु-पक्षी संरक्षण को भी अपने कार्यक्षेत्र में प्रमुखता से शामिल कर लिया है। संस्था का यह प्रयास न केवल एक सामाजिक संदेश देता है, बल्कि लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करता है।
संचालन पीयूष गुप्ता ने और आभार संजय गुप्ता ने व्यक्त किया।
इस दौरान संजय बड़ेरिया पीयूष गुप्ता
संजय गुप्ता, संजय अग्रवाल, शंकर लाल कीरवानी, चंद्रकांत वाधवानी, पी.डी. कुचया, अखिलेश कुचया, डॉ. डी. के. तिवारी, शैलेंद्र नेमा, राजेश शुक्ला,राम मोहन सिंह, मुकेश अग्रवाल, के के कुमार,संदीप गुप्ता, डॉ अशोक अग्रवाल, अशोक गुप्ता,सचिन गुप्ता, मुकेश केसरवानी, संदीप  दूत, श्याम लाल गुप्ता श्यामू, राजेश सराफ, के.के. कुमार, लक्ष्मीकांत सोनी, संदीप केसरवानी,गणेश शंकर सरावगी, प्रमोद कुचया, भोला गुप्ता,हरीश सोनी, राजेश केसरवानी, संदीप गोयल, भारतेश ओझा, सर्वेश चौरसिया, धीरेंद्र गुप्ता, उत्तम अग्रवाल,पवन अग्रवाल, राम पांडे, शैलेश केसरवानी, उत्तम प्रधान , भीमसेन मिश्रा ,विवेक अग्रवाल , मनविंदर ओबरॉय,सुनील वाधवानी श्याम मोरवानी मोहन बलेचा ,चेलाराम वाधवानी ,लाली गुरबख्शनी , भारत मनसारमानी राजू मनमानी, सनातन अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, नितेश बड़ेरिया , शिवकुमार, शिवम् कुमार, सुबोध अग्रवाल , सुखलाल चौरसिया, नवल सिंह,
सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp