Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नशामुक्ति अभियान का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

1 min read
Spread the love



सतना। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय ने शराबबंदी के फैसले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशामुक्ति की दिशा में उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम जन-आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है। सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से प्रदेश के प्रमुख पवित्र नगरों में शराबबंदी लागू की जाएगी। इनमें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, अमरकंटक, महेश्वर, ओरछा, ओंकारेश्वर, जबलपुर भेड़ाघाट, चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, सांची, खजुराहो, नलखेड़ा, मंदसौर का पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र, बरमान घाट और पन्ना सहित कई धार्मिक स्थल शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक सुधार और धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक साहसिक पहल है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp