November 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जनता की आवाज़ बुलंद करने की तैयारी: पुरूंगा महापंचायत में शामिल होंगे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ?

1 min read
Spread the love

ग्राम पुरूंगा (धरमजयगढ़) में सर्व समाज के संवैधानिक अधिकारों, सम्मान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य समाज के संवैधानिक हक, अधिकारों, समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों पर सामूहिक चर्चा करना तथा समाज की एकता और आपसी सहयोगिता का संकल्प लेना है। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है: दिनांक 11 नवंबर, बुधवार, समय प्रातः 11:00 बजे से, और स्थान ग्राम पुरूंगा, धरमजयगढ़ क्षेत्र (जिला रायगढ़)। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर एकजुट हों और अपने संवैधानिक अधिकारों तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।


ग्राम पुरूंगा (धरमजयगढ़) में आयोजित इस महापंचायत में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया को भी आमंत्रित किया गया है। सर्व समाज द्वारा क्षेत्र की समस्याओं, संवैधानिक अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं की आवाज उठाने के लिए जनप्रतिनिधियों को भी इस आयोजन में शामिल होने का बुलावा भेजा गया है।
क्या सांसद राधेश्याम राठिया और विधायक लालजीत सिंह राठिया सीधे जनता के बीच पहुंचकर इस महापंचायत में शामिल होंगे, यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आयोजकों की ओर से निमंत्रण भेजे जाने के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जनप्रतिनिधि जनता के इन संवैधानिक और बुनियादी मुद्दों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं या नहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp