November 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ऑपरेशन बाज में जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता, एक महीने में 141 स्थायी वारंटी गिरफ्तार!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले में वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने एक महीने के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 141 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामीली की है।

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशानुसार रेंज के जिलों में लंबित स्थायी वारंटों की तामीली के लिए 07 अक्टूबर से 07 नवंबर 2026 तक एक माह का विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित स्थायी वारंटों की तामीली को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए थे।

तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता:

पुलिस टीमों ने तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लंबे समय से फरार वारंटियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद अलग-अलग ठिकानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान थाना चांपा पुलिस ने सर्वाधिक 33 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं बलौदा पुलिस ने 23 और शिवरीनारायण पुलिस ने 21 वारंटियों को पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस प्रकार जिले में कुल 141 स्थायी वारंटों की तामीली की गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान:

पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों की धरपकड़ और न्यायालयीन वारंटों की तामीली के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

जांजगीर-चांपा पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालयीन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp