November 10, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

शराब के नशे में घर में करता था गाली-गलौच, पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम डिघोरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता द्वारा अपने ही पुत्र की टंगिया से वारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 71 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2026 की रात्रि की है। ग्राम डिघोरा में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने पर मुलमुला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान रावेन्द्र सिंह मंडावी, पिता दिलहरण मंडावी, निवासी ग्राम डिघोरा के रूप में हुई। सूचक की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 482/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

शराब पीकर आए दिन करता था विवाद, पिता ने गुस्से में कर दी हत्या:

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में मुलमुला पुलिस ने जांच तेज की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य तथ्यों एवं गवाहों से प्राप्त जानकारी के आधार पर मृतक के पिता दिलहरण मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपने पुत्र की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के अनुसार, उसका पुत्र शराब पीने का आदी था और आए दिन शराब के नशे में घर में गाली-गलौच एवं विवाद करता था। इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में टंगिया से पुत्र पर प्राणघातक वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर विधिवत जब्त किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

दिलहरण मंडावी, पिता स्व. छेदू मंडावी, उम्र 71 वर्ष, निवासी ग्राम डिघोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस मामले का त्वरित खुलासा करने में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह, PSI रितेष परमा, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या, रुद्रनारायण कश्यप, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया, देव मरकाम एवं महिला आरक्षक श्वेता सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp