छत्तीसगढ़ वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: हीरालाल सरजाल और राजेश चौहान समेत कई वनक्षेत्रपालों के तबादले, आदेश जारी !
1 min read

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए कई वनक्षेत्रपालों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी इस आदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी से समन्वय में अनुमोदन प्राप्त किया गया है। जारी आदेश के तहत श्री हीरालाल सरजाल, जो वर्तमान में गेम रेंजर, बरमकेला गेम रेंज, गोमर्डा अभयारण्य, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ थे, उन्हें स्थानांतरित कर परिक्षेत्र अधिकारी, छाल (सामान्य) परिक्षेत्र, धरमजयगढ़ वनमंडल में नवीन पदस्थ किया गया है। वहीं श्री राजेश चौहान, जो वर्तमान में परिक्षेत्र अधिकारी, छाल (सामान्य) परिक्षेत्र, धरमजयगढ़ में कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित कर परिक्षेत्र अधिकारी, तमनार (उत्पादन) परिक्षेत्र, रायगढ़ वनमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह संपूर्ण प्रशासनिक आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जे.पी. पाठक द्वारा जारी किया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से उनकी नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है।
Subscribe to my channel