Recent Posts

October 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की राष्ट्रव्यापी ‘महारैली’, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ छत्तीसगढ़ से उमड़ेगा विशाल जनसमूह !

1 min read
Spread the love

​प्रतीकात्मक फोटो

​
देश की राजधानी नई दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान एक बार फिर से एक बड़े राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन का साक्षी बनने जा रहा है। आगामी 01 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे कांग्रेस पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल “महारैली” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल आयोजन का मुख्य उद्देश्य “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत देश के नागरिकों के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करना है।
​इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने और जमीनी स्तर पर अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ से राज्य के समस्त वर्तमान व पूर्व सांसद, वर्तमान व पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों के प्रमुख पदाधिकारी, एआईसीसी व पीसीसी सदस्यगण, तथा नगरीय निकायों और पंचायत क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में निष्ठावान जमीनी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रामलीला मैदान में सुनिश्चित की जा रही है।
​इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं और आमजनों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे और इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। राजधानी में होने वाले इस बड़े आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों पर हैं, वहीं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp