Recent Posts

October 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

उधारी के ₹2,000 के विवाद में युवक की हत्या, पामगढ़ पुलिस ने फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार! इलाज के दौरान रायपुर के DKS अस्पताल में हुई थी युवक की मौत, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में उधारी के महज 2,000 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम:

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 29 अगस्त 2026 की दोपहर की है। उधारी की रकम मांगने को लेकर आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे और उसके साथियों का रमेश टंडन उर्फ महेश तथा उनके पुत्र शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन से विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और लकड़ी के डंडे से मारपीट किए जाने का आरोप है।

हमले में शिवा के सिर, पैर, पीठ और कमर में गंभीर चोटें आई थीं। घायल युवक का रायपुर स्थित DKS अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां 30 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) सहित अन्य संबंधित धाराएं जोड़ीं।

फरार दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा:

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ओमीश कुर्रे उर्फ सोनू और मन कुर्रे को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी:

1.ओमीश कुर्रे उर्फ सोनू (21 वर्ष), पिता स्वर्गीय रोहित कुर्रे।

2. मन कुर्रे (19 वर्ष), पिता स्वर्गीय रोहित कुर्रे।

दोनों आरोपी पामगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं, प्रकरण के मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे (26 वर्ष), निवासी पामगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना पामगढ़ के निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, उपनिरीक्षक कविता टंडन, सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, सीताराम सूर्यवंशी और बेदराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp