Recent Posts

October 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

“न्याय और शिक्षा से बेटियों को मिलेगी नई उड़ान” – मजिस्ट्रेट श्रीमती शिवानी सिंह! अकलतरा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विधिक जागरूकता एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा एवं महिला बाल विकास विभाग अकलतरा के संयुक्त तत्वावधान में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता, कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी सोनार में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा श्रीमती शिवानी सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बेटियां समाज का आधार हैं। उन्हें शिक्षा और सुरक्षा के समान अवसर देना हम सभी का कानूनी और नैतिक दायित्व है।

श्रीमती सिंह ने छात्राओं को नालसा की बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सहायता योजना 2024, बाल विवाह निषेध अधिनियम, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39-ए के अंतर्गत निःशुल्क कानूनी सहायता तथा शिक्षा का अधिकार (RTE) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट तथा साइबर अपराधों के कारणों और उनसे बचने के उपायों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग अकलतरा की सुपरवाइजर श्रीमती जास्मीन निराला तथा सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर की केंद्र प्रशासक एवं परामर्शदाता ने भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया। मंच संचालन पीएलवी गजानंद प्रसाद कश्यप ने किया।

इस अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी सोनार के प्राचार्य संजय चंद्रशेखर, पीएलवी डालेश्वर प्रसाद पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

यह कार्यक्रम बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp