“सरकारी शराब बनी काल! दो मौतों से मचा बवाल, BSP ने सौंपा ज्ञापन – उच्चस्तरीय जांच की मांग”
1 min read
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ में शासकीय शराब के सेवन से दो लोगों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बहुजन समाज पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा ने इस मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ और थाना प्रभारी पामगढ़ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;
ज्ञापन में कहा गया है कि रामखिलावन पार्षद एवं डॉ. जोहित खरे जी के निधन की घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। आशंका जताई गई है कि जहरीली शराब के सेवन से उनकी मृत्यु हुई है। पार्टी ने मामले की वास्तविकता सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
बसपा जिला अध्यक्ष इंजी. अजय बंजारे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में 5 प्रमुख मांगें रखी गई हैं:
1. दोनों मृतकों की मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
2. अवैध एवं जहरीली शराब की आपूर्ति तथा बिक्री में संलिप्त लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. संबंधित क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।
4. यदि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
5. मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा उन्हें न्याय दिलाया जाए।
ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर जांजगीर-चांपा और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है। दिनांक 24/10/26 को सौंपे गए इस ज्ञापन में जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
“उदघोष समय न्यूज़ इस मामले पर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। जांच के बाद ही मौतों का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।”
Subscribe to my channel