Recent Posts

October 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

वोट बचाओ–देश बचाओ’ के नारों के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन , धरमजयगढ़ में जन पदयात्रा एवं रैली निकालकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का दिया संदेश !

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा और मताधिकार के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को धरमजयगढ़ में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत जन पदयात्रा एवं रैली निकाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कापू एवं धरमजयगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक से हुई।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेसजनों ने पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदान के महत्व को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।


दोपहर दो बजे शुरू हुए कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। पदयात्रा के समापन पर तहसीलदार धरमजयगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया।


मताधिकार को बताया लोकतंत्र की ताकत
अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने मताधिकार को लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी ताकत बताते हुए नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के जरिए इन्हीं मुद्दों को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कापू एवं धरमजयगढ़ के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp