October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सेवा सेतु केंद्र पामगढ़ से मिली सुविधा, चार दिनों में बना बच्चे का आय प्रमाण पत्र!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर 2026। शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरलता और सुगमता से पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसका उदाहरण तहसील पामगढ़ के ग्राम कोसीर निवासी रामप्रसाद के अनुभव से सामने आया है, जहां उनके बच्चे का आय प्रमाण पत्र आवेदन करने के महज चार दिनों के भीतर जारी कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामप्रसाद ने अपने बच्चे का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें चार दिनों में प्रमाण पत्र मिल गया। इससे उन्हें आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा।

सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को तहसील स्तर पर ही प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इससे आवेदन प्रक्रिया आसान होने के साथ ही आम लोगों को समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।

रामप्रसाद ने जताया आभार:

अपने बच्चे का आय प्रमाण पत्र कम समय में मिलने पर रामप्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत इस तरह के अनुभव शासकीय सेवाओं को अधिक सुलभ, सरल और नागरिक-केंद्रित बनाने की पहल को रेखांकित करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp