Recent Posts

October 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ऑपरेशन अंकुश के तहत जंगल में जुआ खेलते छह आरोपी सपड़ाए ,धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में पुलिस की संयुक्त दबिश ₹3.22 लाख की संपत्ति जब्त !

1 min read
Spread the love



धरमजयगढ़ – जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्रीडीह-खलबोरा के बीच जंगल में जुआ खेल रहे छह आरोपियों को धर दबोचा । नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके के नेतृत्व में थाना साइबर, पुलिस लाइन रायगढ़ और थाना धरमजयगढ़ की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके से 22 हजार 180 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल सहित कुल 3 लाख 22 हजार 180 रुपये की संपत्ति जब्त की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अमित केरकेट्टा (30 वर्ष), निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़, स्वरूप टोप्पो (22 वर्ष), निवासी कांसाबेल, जोगेंद्र एक्का (40 वर्ष), वृंदावन गुप्ता (35 वर्ष), दोनों निवासी दर्रीडीह, सुरेश सारथी (36 वर्ष), निवासी शाहपुर तथा नारायण बाईन (50 वर्ष), निवासी बेहरापारा को 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से जुआ फड़ की नकदी के अलावा सात मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 4286, CG 13 AM 3427, CG 13 AR 5149 तथा एक बिना नंबर की डिस्कवर मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 3 लाख 22 हजार 180 रुपये आंका गया है। मामले में थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 337/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सभी छह आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।


इस कार्रवाई में सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, श्याम देव साहू सहित साइबर थाना, पुलिस लाइन रायगढ़ की विशेष टीम और थाना धरमजयगढ़ के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी अनैतिक गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
ना

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp